Digital Griot

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर निराश्रित वृद्ध जनो का किया सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर निराश्रित वृद्ध जनो का किया सम्मा
वृद्ध सम्मान से आयु ,विधा व यश की प्राप्ति – मुकेश बसेड़िया

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

नर्मदापुरम/बनखेड़ी -: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर नर्मदांचल क्षेत्र पुरैना रंधीर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने विभिन्न देव स्थानों के निराश्रित असहाय वृद्धजनों का तिलक लगाकर सम्मान किया
वृद्ध दिवस पर सर्व प्रथम प्रयागराज के संगम स्थल पर त्रिवेणी सँगम व बेटियों का पूजन कर उन्हें वस्त्र ,शिक्षण सामग्री प्रदान कर स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया
तदोपरांत त्रिवेणी संगम पर असहाय ,निराश्रित ,दिव्यांग, , वयोवृद्ध जनो को वस्त्र, परधनी, कंबल, मच्छरदानी, छाता, कुर्ता धोती , पानी बॉटल, तथा गर्भवती महिलाओं एवं बहनों को साड़ियां व मच्छरदानी आदि भेंट प्रदान कर उनसे आशीर्वाद लिया
बसेड़िया ने बताया कि विगत 22 वर्षों से अनेक वृध्दजनो की सेवा करता आ रहा हूँ क्योकि वृद्धजनों का सम्मान किसी दिन विशेष में नही अपितु प्रतिदिन उनके प्रति सेवा,श्रद्धा व सम्मान का भाव रखना चाहिए
शास्त्र में कहा है कि जो नित्य वृद्धजनो की सेवा करते है उनकी आयु,विधा ,यश व बल में सदैव वृद्वि होती है
उल्लेखनीय है कि मुकेश बसेड़िया विगत 22 वर्षों से वनांचल क्षेत्र के निराश्रित, असहाय ,गरीब वृद्धजनो की सेवा स्वयं के खर्चे पर वस्त्र, राशन, दवाई, विस्तर, दैनिक उपयोगी वस्तुयें आदि प्रदान कर उनकी मृत्यु होने पर पुत्रवत मुखाग्नि प्रदान कर अंतिम संस्कार भी करते है
त्रिवेणी संगम के पूर्व उन्होंने महाराष्ट्र राज्य के त्रयंबकेश्वर में निराश्रित वृद्धजनो की सेवा कर लोगो को वृद्ध सेवा के प्रति जागरूक भी किया
मुकेश बसेड़िया सतत् भारत के विभिन्न राज्यो में भ्रमण कर बेटी शिक्षा व वृद्ध सेवा तथा नशामुक्ति हेतु प्रयास कर रहे है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post