Digital Griot

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने ग्वालियर में किया देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन

ग्वालियर, 15 दिसम्बर 2024 उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज ग्वालियर में देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक संग्रहालय ग्वालियर के ऐतिहासिक महाराज बाड़ा स्थित हैरीटेज बिल्डिंग विक्टोरिया मार्केट में स्थापित किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

म्यूजियम में पृथ्वी की उत्पत्ति, मानव सभ्यता के विकास, और ब्रह्माण्ड से जुड़ी अनूठी जानकारी प्रदान की गई है। विशेष आकर्षण के रूप में यहां डायनासोर का अंडा भी प्रदर्शित किया गया है। संग्रहालय में दो गैलरियां हैं, जिनमें पृथ्वी के विकास से लेकर मानव सभ्यता के उदय और जीवन की विभिन्न अवस्थाओं को दर्शाया गया है।

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने उद्घाटन के बाद म्यूजियम की विभिन्न गैलरियों का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। इस संग्रहालय में पर्यटकों को भूकंप, वायुमंडल, और महासागरों के बारे में भी रोचक जानकारी मिलती है, जिसे लाइट इफेक्ट और आधुनिक तकनीक से प्रस्तुत किया गया है।

कार्यक्रम में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक श्री असित साहा, संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, और अन्य प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह म्यूजियम न केवल बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी ज्ञानवर्धक है और भू-विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को प्रेरित करता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post