दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान पंकज जैन
अंबाह। ओबीसी महासभा की और से 4 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार, सदस्य ब्रजेश राठौर ने बताया की मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण के साथ सभी भर्तियो मे 100% परिणाम देने का कानून मध्यप्रदेश मे है। जबकि शासन सभी वर्गो की भर्तियो के साथ ओबीसी वर्ग की केवल 14% के साथ भर्तिया कर रहा तथा शेष 13% का परीक्षा परिणाम होल्ड कर रहा है।। तथा रुल बुक मे 13% को उच्च न्यायालय के अधिन बता रहा है।। जबकि उच्च न्यायालय 28 जनवरी को मध्यप्रदेश सरकार को लिखित मे
आदेश दे चुका है की ओबीसी वर्ग के 27% आरक्षण पर कोई रोक नही है। सुप्रीम कोर्ट भी मध्यप्रदेश सरकार को कह चुका है की 27%ओबीसी आरक्षण के कानून पर कोई रोक नही है। इसके बावजूद मध्यप्रदेश सरकार ओबीसी वर्ग के लगभग 30000 छात्रों की नियुक्ति नही कर रहा। इसलिए 4 मार्च 2025 को अंबेडकर पार्क, भोपाल मे मध्यप्रदेश के सभी छात्र, एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के सभी संगठन, तथा सामाजिक संगठन अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ रहे है।