Digital Griot

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का करारी में हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का करारी में हुआ जोरदार स्वागत

 

केसरिया हिंदुस्तान कौशाम्बी

 

कौशाम्बी। नगर पंचायत करारी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से चलकर प्रयागराज संगम स्नान को जाते समय जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों गाड़ियों के साथ निकले प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनसे हाल जाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वह जनता के बीच रहें उनकी समस्याओं को सुनें और समाधान करायें। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाने को कहा। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने एक एक कार्यकर्ता का प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कराकर उनके हौसले को बढ़ाया। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेश साहनी,नैयर रिजवी, राम बहादुर तिरपाठी, अलक्मा उस्मानी,उदय यादव,शकील अब्बास रिजवी,बेलाल हसन,नजर हसन,मकसूद खान,हाजी अय्यूब कुरैशी, मोहम्मद अली, अब्बास रिजवी, शकील कुरैशी, रियाज अली तंजीद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post