दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो/ मनोज सिंह
खरगापुर में शुक्रवारअधिकारियों ने 20 एकड़ गोचर भूमि से अवैध कब्जा हटाया। जेसीबी की मदद से गोचर भूमि पर बने
कच्चे-पक्के निर्माण और फसलों को हटाया गया। बल्देवगढ़ महेश एसडीएम भारती मिश्रा के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने गोचर भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर खरगापुर तहसीलदार से मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई। लोगों के विरोध की आशंका को देखते हुए खरगापुर, बल्देवगढ़ और आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। आज दोपहर 1 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में जेसीबी से अवैध निर्माण हटाए गए। कुछ लोगों ने गोचर भूमि पर की गई फसलों की बुवाई को भी नष्ट किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। पूरी कार्रवाई के दौरान एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहे।