हरीश सोनी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जोबट। स्थानीय श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से फाग उत्सव मनाया। रंग और फूलों की बौछार के साथ भगवान राधे कृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ महिलाओं ने नाच गाकर फाग उत्सव का भरपूर आनन्द लिया। फाग उत्सव में नृत्य की प्रस्तुति पूनम राठौड़ एवं वर्षा सालवी ने दी जो बहुत ही सुंदर व आकर्षण का केंद्र रही। सफल फाग उत्सव के आयोजन में समस्त महिला मंडल का सहयोग रहा। बता दे कि प्रतिवर्ष यहां महिला मंडल द्वारा यह आयोजन किया जाता है।