मनोज सिंह
टीकमगढ़। जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को शख्त निर्देशित किया गया है कि दुष्कर्म छेड़छाड़ और संगीन मामलों में लिप्त आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाए । इसीक्रम चंदेरा थाने में बीते दिनांक 20/11/2024 को पीडिता द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि रात के समय आरोपी शैलेन्द्र यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 24 साल निवासी फतेह का खिरक का पीडिता के घर में घुस कर पीडिता के साथ बुरी नियत से छेडछाड कर दी जो रिपोर्ट पर थाना चंदेरा में अपराध क्र. 225/24 धारा 331 (4), 74,351(3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना चंदेरा में आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गयी टीम द्वारा संभावित स्थानो पर दबिस दी जाकर आरोपी शैलेन्द्र यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 24 साल निवासी फतेह का खिरक थाना चंदेरा को दिनांक 22/11/2024 को लगन एवं कडी मेहनत से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जतारा मे पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में उनि नीतू खटीक थाना प्रभारी चंदेरा, उनि दयाराम चक्रवर्ती, आर 566 योगेन्द्र दांगी, आर. 170 काशीराम कुशवाहा, आर.455 वेदप्रकाश शर्मा, म.आर.663 अंकिता शर्मा, म.आर.432 रूचि जाटव आर 711 मोहित यादव, आर, आर 713 गनेश, 217 बृजेश अहिरवार, आर.चा.667 अरविन्द, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।