दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान पंकज जैन
अम्बाह– अम्बाह प्रथम आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने फूलों का हार एवं फेंटा बांधकर जोरदार स्वागत किया। मुरैना से लेकर अम्बाह एवं पोरसा तक कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा था। उनके कदम जैसे ही अम्बाह नगर में पड़े तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलेश भईया जिंदाबाद नरेंद्र सिंह तोमर जिंदाबाद शिवमंगल सिंह तोमर जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। फूलों का हार साफ़ा बांधकर उनका जोरदार स्वागत किया अम्बाह नगर पालिका के पास लगी विस्मिल जी की मूर्ति को माला पहनाकर नमन किया। पीपल चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने कहा कि। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सब को एकजुट होकर कार्य करती है। हमारे मध्य प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनेक कार्य किए। और लाड़ली बहना योजना निरंतर चालू रखी।और हमारे मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पिनाहट पुल का निर्माण कार्य कराया जो की कार्य तेजी से चल रहा है। अम्बाह सिविल अस्पताल में 100 बेडो का निर्माण कार्य कराया जो कार्य प्रगति पर है। जो कार्य कांग्रेस नहीं कर पाई बो कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है ।
भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।