Digital Griot

निमाड़ लोक साहित्य परिषद ने पद्मश्री साहित्यकार जगदीश जोशीला का किया सम्मान,निमाड़ी को राजभाषा बनाने जनप्रतिनिधियों की पहल की जरूरत : साहित्यकार जोशीला

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान आशीष शर्मा 
सनावद-स्वाधीनता सेनानी स्व. जगदीश विद्यार्थी के पुण्य स्मरण पर निमाड़ लोक साहित्य परिषद ने पद्मश्री साहित्यकार जगदीश जोशीला का सम्मान समारोह नगर पालिका परिषद कक्ष में रखा। जोशीला का अनिलोप के साथ लेखक संघ समाजवादी पार्टी, लायंस क्लब, भाजपा नगर मंडल, कांग्रेस व भाजपा पार्षद दल, रेडियो श्रोता संघ, हिंदू मुस्लिम एकता मंच, कालका ग्रुप, नारी शक्ति महिला मंडल, सुमन सहित समिति, वाचनालय समिति सहित अन्य संस्थाओं ने सम्मान किया। साहित्यकार जोशीला ने कहा निमाड़ी को राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों की पहल की आवश्यकता है। पिछले 30 साल में निमाड़ क्षेत्र से कई सांसद-विधायक देने के बाद भी निमाड़ी बोली अपने उत्थान व राजभाषा का दर्जा पाने में लिए प्रयास कर रही है। निमाड़ के साहित्यकार व निमाड़ीजन पिछले दो साल से हस्ताक्षर अभियान के रूप में शासन-प्रशासन तक अपनी बात भेज रहे है, लेकिन इसके बाद भी शासन-प्रशासन की कार्यशैली के कारण परिषद की इस मांग को पूरा नहीं किया जा सका। निमाड़ के लिए यह सुखद पल होगा जब उसकी मातृभाषा को राजभाषा का दर्जा मिले। इसके लिए परिषद लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा 1953 से गठित इस संस्था में एक समय 25 सदस्य थे। लेकिन अब तीन हजार सदस्य का परिवार है। निमाड़ में पूर्व में भी सांसद-विधायकों ने परिषद के कार्यों में सहयोग का विश्वास
दिलाया, लेकिन समय बीतने के बाद उनकी घोषणा आज तक पूरी नहीं हो पाई। जोशीला ने निमाड़ी को बोलचाल में लाने व परिषद के सदस्यता अभियान पर जोर दिया।
वार्षिक कार्यक्रम के लिए हर साल विधायक निधि से देंगे 50 हजार रुपए
विधायक सचिन बिरला ने निमाड़ी साहित्य के लिए
जोशीला के योगदान पर हर्ष जताया। उन्होंने हर साल विधायक निधि से 50 हजार रुपए वार्षिक कार्यक्रम के लिए देने की घोषणा कर लोक परिषद की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा एक प्रतिनिधिमंडल भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। इसमें परिषद के प्रबुद्ध पदाधिकारी होंगे। निमाड़ी को राजभाषा का दर्जा दिलाने को लेकर प्रयास किए जाएंगे। जनप्रतिनिधि जागरूक होकर निमाड़ी की संस्था को जीवित करने के लिए अपना प्रयास करें। इंदौर से आए कवि प्रदीप नवीन व अनिलोप अध्यक्ष हरीश दुबे महेश्वरी ने पंक्तियां सुनाकर संबोधित किया। इंदर बिरला ने भी निमाड़ की विभूति का शब्द सुमन से नगर की ओर से स्वागत किया। परिषद सचिव विवेक विद्यार्थी ने स्थानीय स्तर पर परिषद के कार्यों की जानकारी दी। नपा अध्यक्ष सुनीता बिरला ने भी परिषद के आजीवन सदस्य का फार्म भरा। सांस्कृतिक अध्यक्ष मनीषा शास्त्री, कवि दीपक पगारे, डॉ. शैलेंद्र चौकड़े, गौतम विद्यार्थी, सीएमओ राजेंद्र मिश्रा, मानसिंह राठौर, पृथ्वीपाल सिंह कपूर, आरती पाटिल, लक्ष्मीनारायण पटेल, उमेश उपाध्याय, हरिवल्लभ शास्त्री, विजय जोशी, शिशिर देसाई आदि मौजूद थे।
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post