Digital Griot

प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि पर्व मनाया

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान सुरभि व्यास जीरापुर।

जीरापुर-प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया उपस्थित अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह तोमर,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, बिजली वितरण कंपनी के सेवानिवृत्त सहायक पुरुषोत्तम निम्बार्क सहित बडी संख्या में मौजूद लोगों की उपस्थित में शिव जयंती समारोह का आयोजन किया गया। अतिथीयो द्वारा ध्वज फहराकर शुरुआत की गई इस अवसर पर आश्रम संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नम्रता दीदी ने बताया की भारत में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है हम सभी देवताओं की जयंती मनाते आ रहे हैं शिव परमात्मा की ही हम शिवरात्रि मनाते हैं शिव स्वयंभू है। उन्होंने बताया की परमात्मा ने बहुत ही सुन्दर रुप में सृष्टि की रचना की है बावजूद हम विकारो से ग्रसित होकर नशा का सेवन कर रहे हैं शिव पर हम बेल पत्र धतूरा,आकडा चढ़ाते हैं परमात्मा शिव को हम बेल पत्र के रुप में हमारे अंदर के काम क्रोध, अंहकार चढाये जिससे हमे शांति का अनुभव होगा और अपने जीवन की बुराईया भी समाप्त हो सकेगी।नम्रता दीदी ने कहा की लोग आज शांति की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं शांति हमें कही भी नही मिलेगी यह हमारे स्वयं के पास ही है इसे जाग्रत करने की जरुरत है। उन्होंने कहा की आज संसार में अराजकता का माहौल है भ्रष्टाचार बढ गया, इंसान इंसान का दुश्मन बना बैठा बुराई,झूठ, अंहकार, ईर्ष्या बनी हुई है इन सब का अंत परमात्मा ही कर सकता है। ईश्वर सर्वशक्तिमान है शिवरात्रि का दिव्य संदेश यह है की परमपिता परमात्मा शिव अंधियारी रात्रि में अवतरित हुए हैं इस धरती के दुख और अशांति को दूर करने के लिए आये है।जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कालूसिह तोमर,व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने भी अपने संबोधन में शिवरात्रि का महत्व बताया व प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर भगवान शिव की आराधना की गई।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को संस्था द्वारा ईश्वरीय सौगात भेट की गई। उपस्थित लोगों ने भगवान शिव की आरती उतारी व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रिया पुष्पद, जगदीश वर्मा, देवनारायण दांगी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post