Digital Griot

बड़े ही उत्साह से मनाई गयी 89वी शिव जयंती

देनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ अमित जोशी

निवाड़ी-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा निवाड़ी प्रभु अर्पण भवन में शिव रात्रि के पर्व पर छाया उत्साह बड़े ही धूम धाम से मनाया गया शिव रात्रि का त्योहार शिव रात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए निवाड़ी केंद्र प्रभारी बी के रचना दीदी ने कहा कि जब चारों ओर अज्ञानता , भृष्टाचार, पापाचार, दुःख आशांति कलह,फैला होता है। तब परम पिता शिव परमात्मा आकर ज्ञान का प्रकाश देकर अज्ञानता को खत्म कर सुख शांति का मार्ग बताते है एवम जीवन जीने की कला सिखाते है इसलिए उनके जन्म दिन के रूप मे शिव रात्रि मनाते हैं। शिव भोलेनाथ पर काया प्रवेश कर श्रष्टि का परिवर्तन करते हैं भारत को स्वर्णिम भारत बनाते है। वो हमसे बैर भावना का त्याग कराते हैं इसलिए हम उन्हे बेर चड़ाते है। वो हमसे कतीला जहरीला जीवन मांगते है। तो हम स्थूल मे धतूरा चड़ाते है। वास्तव मे हमे अपने अवगुणों का व्रत रखना चाहिए लेकिन हम खाली पेट व्रत रहते व्रत माना ही वृत्तियों का परिवर्तन करना। उन्होंने इस शिव जयंती पर बुराईयों का व्रत रखने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु स्मृति से की गयी । ब्रह्मा कुमारी बहनो एवम आश्रम से जुड़े भाई बहनो द्वारा शिव ध्वज फैहरा कर शिव भोलेनाथ का जन्म दिन मनाया गया एवम प्रिसाद बितरित किया गया। कार्यक्रम मे बी के मोहनी दीदी बी के रचना दीदी, हुकुम दाऊ जी, हेमा सिंह, मंजू श्रीवास्तव वैनी माताजी जी मालती यादव, हीरा यादव, चंदन देवी माताजी, भगवती बहिन द्रोपति रैकवार्, भगवती रैकवार्, ज्योति बहिन, हरकुवर् माताजी, सहित अनेक भाई बहने उपस्थित रहे

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post