Digital Griot

बालीपुर में संतश्री गजाननजी महाराज का 105 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा,मनावर के अंबिका आश्रम बालीपुर धाम में संतश्री से चर्चा करते हुए एसडीओपी सोनी।

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन

मनावर– ग्राम बालिपूर के माँ अंबिका आश्रम में 6से 13 मार्च तक ब्रह्मलीन संतश्री गजाननजी महाराज का 105 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसकी तैयारीयां प्रारंभ हो गई है।धार जिले के सबसे बड़े इस धार्मिक आयोजन को लेकरआश्रम के संत योगेशजी महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन संतश्री गजाननजी महाराज का 105 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें करीब 50 हजारों से अधिक भक्त शामिल होंगे। बताया कि मुख्य आयोजन 13 मार्च को आयोजित होगा जिसमें भक्तों की भीड़ व यातायात को सुचारू रूप से चलने के विभिन्न समतियों का गठन कर जिम्मेदारीया दी गई है। बालीपुर धाम में 6 से 13 मार्च तक होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धाल, शोभायात्रा, पार्किंग स्थल, भंडारा स्थल व बालीपुर धाम में आने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रण आदि व्यवस्थाओं के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।आश्रम के भक्त राजू देवड़ा ने बताया कि बाबाजी का 105वाँ जन्म महोत्सव फाल्गुन शुक्ल सप्तमी से होली पूर्णिमा तक मनाया जाएग़ा।बताया कि 6 मार्च गुरुवार से 12 मार्च बुधवार तक माँ अम्बिका आश्रम, बालीपुरधाम में दुर्गा चालीस व हनुमान चालीसा के सवा लाख पाठ सामुहिक रूप से संगीतमय पाठ के साथ सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिदिन होगा।जिसमें प्रत्येक साधक को 51 पाठ दुर्गा चालीसा एवं 51 पाठ हनुमान चालीसा के करना है।साथ ही

गुरुदेव द्वारा अभिमंत्रित सिद्ध-रुद्राक्ष
का वितरण किया जायेगा।आश्रम में अखण्ड 108 रामायण पाठ, गणेश पूजन

श्री दुर्गाअष्टोत्तर पाठ सवा लाख (ब्राह्मणो द्वारा)

श्री गायत्री पुरश्चरण (ब्राह्मणों द्वारा)

श्री रुद्राभिषेक एवं नित्य यज्ञ

श्री गुरूदेव पूजन एवं अभिषेक आरती

दिव्य भव्य शोभायात्रा

विशाल भण्डारा

भव्य भजन संध्या

जन्मोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही भक्त पुष्प की होली भी खेलेंगे। आश्रम में बाबा जी के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही है। संतश्री योगेशजी महाराज के सानिध्य में पुलिस प्रशासन की एक बैठक भी आयोजित की गई।बैठक में थाना प्रभारी कमलेश सिंगार, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी, राधेश्याम मुलेवा, बद्री देवड़ा, निलेश देवड़ा, जितेंद्र परमार, जगदीशचंद्र चोयल आदि गुरु भक्त मौजूद रहे।इसी प्रकार अंबिका आश्रम बालीपुर धाम में गुरुवार को गरबा मंडल की मातृशक्ति द्वारा फाग उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की जिला संयोजिका पुष्प पाटीदार ने बताया कि गरबा मंडल की करीब 60 महिलाओं ने शामिल होकर आश्रम में भजन-कीर्तन किया। इसके पश्चात पलाश के फूलों का रंग बनाकर एक दूसरे को लगाया। इस अवसर पर संतश्री योगेशजी महाराज ने मातृशक्ति को बाबा जी के जन्मोत्सव पर शामिल होने की बात कही। फाग उत्सव में बालीपुर जीवन सोनी, शीतल शुक्ला, माया सोनी, आशा मित्तल, रेखा सोनी आदि मातृशक्ति मौजूद रही।

 

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post