Digital Griot

बावीसा ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने किया हल्दी कुमकुम का आयोजन

आशीष शर्मा दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सनावद-सनावद नगर के अखिल भारतीय बावीसा ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा रविवार को मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में हल्दी कंकू का कार्यक्रम स्थानीय समाज धर्मशाला सरस्वती भवन में संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर भगवान श्रीसत्यनारायण कथा का आयोजन हुआ मुख्य यजमान किरण अनुपम उपाध्याय थे पंडित भगवंतराव उपाध्याय कथा सुनाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला मंडल शाखा बेडिया रजनी कानूनगो मार्गदर्शक श्रद्धा पाठक, रेखा व्यास, कमला दुबे,गिरिजा उपाध्याय,मंगला दुबे मंचसिन थे कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन कर गणेश वंदना,सरस्वती वंदना, स्वागत गीत नेहा दुबे व ललीता शर्मा के द्वारा प्रस्तुत दी।अतिथियो का सम्मान मोतियों की माला से किया महिला मंडल अध्यक्ष नम्रता शर्मा स्वगत भाषण अतिथि परिचय के साथ अपने उद्बोधन में कहा कि मकर संक्रांति उत्सव सामाजिक समरसता का महान पर्व है और यह समाज को जोड़ने का कार्य करता है।खुशियां बांटने से ही संपूर्ण हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने आगे बताया कि जिस प्रकार गुड़ स्वयं को अग्नि पर तपाकर व गला कर बिखरे हुए तिल के दानों को अपने साथ जोड़ लेता है और एक स्वादिष्ट व्यंजन का निर्माण करता है, ठीक उसी प्रकार हमें भी गुड़ की भूमिका निभानी है और स्वयं को तपाकर अपने समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है।सामाजिक समरसता से ही हम मानवीय मूल्यों की रक्षा कर सकते हैं।त्यौहार को मिलकर मनाना भारतीय परम्परा एवं संस्कृति रही है। इससे पर्व का महत्व व आनन्द दोनों ही बढ़ जाता है।समाज अपने प्रचंड संस्कृति व दर्शन के कारण विश्व में जाना जाता है। हमारी संस्कृति में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की प्रधानता है जहां हम पूरे विश्व को ही अपना बन्धु मानते हैं। पर्व पर महिलाओं के लिये विभिन्न प्रतियोगिताए हुई जिसमें मंत्र श्लोक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजयलक्ष्मी दीक्षित,द्वितीय मेघा दुबे, तृतीय पूर्णिमा उपाध्याय।चेयर रेस में प्रथम मंगला पूजारी द्वितीय शर्मिला कानूनगो रही हैं।इस अवसर पर सुहाग तंबोला भी खेला गया और बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रश्नउत्तर प्रतियोगिता भी रखी गई। किरण उपाध्याय,ललिता शर्मा के द्वारा सुहाग सामग्री कुमकुम तिलक कर वितरण किया। विद्या उपाध्याय के द्वारा मनोरंजनात्मक कार्यक्रम हुवे।कार्यक्रम में सुमधुर भजनों पर महिलाओं ने नृत्य कर भावविभोर हुई इस दौरान कल्पना दुबे,रेखा जोशी,जागृति उपाध्याय,रिमझिम उपाध्याय, रंजना व्यास, वंदना कानूनगो,हंसा दुबे,प्रियांशी उपाध्याय ज्योति दुबे, स्वाति कानूनगो,मीना कानूनगो,प्रीति कानूनगो, साधना कानूनगो,अपर्णा कानूनगो, संगीता कानूनगो,आभा कानूनगो,बंटी कानूनगो ,मनीषा उपाध्याय, सरोज शुक्ला, राधिका, रितु , गरीमा, सिद्धि , सविता,निशा, रेखा अत्रे,मीना दुबे, सहित बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद थी कार्यक्रम संचालन विधा उपाध्याय आभार नम्रता शर्मा ने माना गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post