महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का हुआ अनावरण,भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मुकेश यादव उर्फ मुक्क भईया ने किया अनावरण
केसरिया हिन्दुस्तान मोहित यादव लव
एटा जिले के अलीगंज विकास खंड क्षेत्र के राई गांव में शुक्रवार दोपहर को नवीन निर्माणाधीन बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया।मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो बौद्ध अनुयाई मौजूद रहे हैं। उद्योगपति मुकेश यादव ऊर्फ मुक्का भईया और ग्राम प्रधान प्रवेश यादव ने संयुक्त रूप से भगवान बुद्ध की प्रतिमा का माल्यार्पण कर प्रतिमा का अनावरण किया है। भगवान बुद्ध की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम राई के समस्त बौद्ध अनुयाई सहित सैकड़ो महिलाएं बुजुर्ग मौजूद रहे प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरित कर पूजा अर्चना की गई अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे मुकेश यादव ऊर्फ मुक्का भईया ने भगवान बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने कि लोगों को सलाह दी उन्होंने कहा की किस तरह भगवान बुद्ध राजपाठ छोड़कर भिक्षु बने। जब ज्ञान प्राप्त हुआ तब संयासी बन गए। और लोगों को अध्यात्म का ज्ञान दिया ।उनके दिए हुए ज्ञान से लोगों को ईश्वर की प्राप्ति हुई।आज देश विदेशों में हजारों लाखों की संख्या में बौद्ध अनुयाई संजयसिंह, राजेन्द्र सिंह, हिरदेश यादव, मान सिंह, राजेश कुमार,नागेश मौर्य, नीलेश यादव के अलावा समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।