आशीष शर्मा दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सनावद-76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर को मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक की सौगात मिली।
विधायक सचिन बिरला,नपाध्यक्ष सुनीता बिर्ला एवं जनप्रतिनिधियों ने रविवार को 43.25 लाख की लागत से नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जन-जन तक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से देश-प्रदेश के चिन्हित नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक की स्थापना की जा रही है। पूर्व मंत्री ज्योति येवतीकर,दिनेश शर्मा एवं कमल बिर्ला ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डाला। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिर्ला ने कहा कि नगर में जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य किए जा रहे हैं। नगरपालिका परिषद नगर में नियमित पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई,सुचारु रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था के लिए संकलबद्ध है।इस दौरान ज्योति येवतीकर,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता बंसल,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण पटेल,नपा नेता प्रतिपक्ष गजेन्द्र उपाध्याय,अमिता मंत्री,गंगाभारती शर्मा, ज्योति गुप्ता,अनिता भागचंद जैन,ममता वर्मा,जय शिंदे,पवन अरझरे,विष्णु ठेकेदार, अनिल अजमेरा,नरेंद्र शर्मा,संजय राठौर दिलीप सकरोदिया,राजा चौरसिया,अमित यादव, संजय वर्मा,सरोज इंगला,ओम वर्मा, शुभम शर्मा, राकेश गहलोत मोहित यादव,किशन प्रजापत, कमल वर्मा, अज्जू राठौर,नवीन प्रजापत, रविंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे।