Digital Griot

राष्ट्र, धर्म, संस्कृति एवं समाज की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध हैं भारत की दुर्गावाहिनी

राष्ट्र, धर्म, संस्कृति एवं समाज की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध हैं भारत की दुर्गावाहिनी

केसरिया हिन्दुस्तान मोहित यादव लव

एटा ग्राम नगला कंचन जी टी रोड़ स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर दुर्गावाहिनी/मातृशक्ति बहनों द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया ।” हिंदू नारी अबला नहीं सबला है “वह यदि श्रद्धा है तो शक्ति स्वरूपा भी है। जैसे भगवती दुर्गा ने समस्त देवताओं की शक्ति आत्मसात कर संपूर्ण दुर्जैय दैत्यों का संहार किया था उसी प्रकार आज आवश्यकता है हिंदू नारी जाति ,भाषा, प्रांत वर्ग आदि भेदों में विभाजित हिंदू शक्ति को एकत्र कर राष्ट्र धर्म संस्कृति एवं समाज की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध हों। इसी कार्य हेतु विश्व हिंदू परिषद द्वारा दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति का गठन किया गया है,उक्त विचार विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम में माता बहनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। कार्यक्रम में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या देवी होलकर की त्रिशताब्दी तथा गोंडवाना की महारानी दुर्गावती की पांचवी शताब्दी के उपलक्ष्य में उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा ग्रहण करने का संकल्प लिया गया। शस्त्र पूजन में ममता सिंह जिला संयोजिका, ज्योति जैन नगर संयोजिका,रीना वर्मा, नेहा चौहान,कुसुम राठौर ,पल्लवी गुप्ता ,अंशिका ,दीप्ति, दुर्गा वाहिनी,विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता जिला मंत्री शिवांग गुप्ता, अनुराग वशिष्ठ, वीरपाल शर्मा, मुकेश राठौर, प्रमोद गुप्ता,अंकित बघेल, नितिन गुप्ता, अवधेश कुशवाहा, राम लखन आदि रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post