सांसद धर्मेंद्र यादव ने सेना के जवान की प्रतिमा का किया अनावरण
2027 के चुनाव में बनेगी समाजवादी पार्टी की प्रदेश सरकार: सपा सांसद
केसरिया हिन्दुस्तान मोहित यादव लव
जनसभा को संबोधित कर किया 2027 के चुनाव का आगाज
पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के परिवार को किया याद
पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की वजह से मरणोपरांत मिल रहा है सेना के जवानों को सम्मान
एटा विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैला के गांव असदपुर में शुक्रवार को आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव पहुंचे जहां उन्होंने सेवा के जवान प्रवीन सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण उनकी पत्नी गुड्डी देवी के साथ किया और प्रवीण सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के मौके पर गणतंत्र स्थापना की खुशियां मना रहा था तो वही सेना का जवान प्रवीन कुमार सिंह यादव जम्मू के उधम सिंह नगर में सीमा की रक्षा करते-करते हम सब लोग चैन से सो सकें के इसके लिए उन्होंने अपने जीवन को कुर्बान कर दिया। यह ऐसे लोग होते हैं जो स्वर्ग जाने के बाद भी अमर हो जाते हैं। प्रवीन सिंह यादव के घर के साथ समाजवादी पार्टी परिवार और पूरा क्षेत्र खड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की वजह से सेना के जवानों को सम्मान देने का कार्य समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा किया गया है। मुलायम सिंह यादव जब रक्षा मंत्री थे तब केवल सेना के जवानों की टोपी वर्दी केवल मृतक सेना के जवानों के परिजनों को दी जाती थी इसके बाद उन्होंने सबसे पहले फैसला लिया कि जब कोई जवान शहीद होगा तो सबसे पहले उसका पार्थिव शरीर उसके पैतृक घर पर पहुंचाया जाएगा और सरकार का दायित्व होगा उसको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाए। नेताजी ने कानून बनाए शहीदों के परिजनों को किसी के आगे हाथ ना फैलाना पड़े और सम्मान देने का कार्यकिया। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसको नेताजी की योजनाओं द्वारा लाभ प्राप्त न हुआ हो देश में यदि देश की खातिर शहीद हुए जवानों का अगर सम्मान देने का कार्य किया है तो नेताजी द्वारा ही किया गया है। उन्होंने सैनिकों की समस्याओं के बारे में समझा और उनकी समस्याओं को दूर किया सैनिकों के वेतन, भत्ते, सुविधाएं बढ़ाने का कार्य किया। सीमा पर सर्वाधिक किसानों के बेटे हैं मजदूरों के बेटे हैं और हमारे गांव में रहने वाले लोग हैं। एक सरकार आज की चल रही है दिल्ली के अंदर बीजेपी की सैनिकों की सुविधा बढ़ाना तो दूर सम्मान देना तो दूर उनकी नौकरी भी स्थाई नहीं रहने दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से अग्नि वीर की नौकरी नहीं होने देंगे जब भी मौका हमारी सरकार को मिलेगा तो सेना की जो पुरानी भर्ती थी इस तरह की भर्ती राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश द्वारा की जाएगी। 5 साल में जवान की पूरी ट्रेनिंग नहीं हो पाती है लेकिन यह सरकार केवल 4 साल की ही नौकरी दे रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दृढ़ संकल्पित हैं जब मौका आएगा तो सभी को स्थाई करेंगे। समाजवादी पार्टी अपनी नेताओं के साथ एक जुटता से खड़ी हुई है चाहे रामेश्वर सिंह यादव, जुगेंद्र के परिवार के साथ अन्याय हो रहा हो, परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं बचा जिस पर मुकदमा न लगा हो महिलाओ को भी नहीं छोड़ा गया एटा में कोई ऐसी जगह नहीं छोड़ी जहां उनका परिवार रह सके। इस तरह के शोषण हम लोग देख रहे है। मुकदमे किए गए हमें एहसास है कि यह मुकदमे किस-किस तरीके से किया जा रहे हैं कौन-कौन यह करवा रहा है। समाजवादी लोग कभी घबराए नहीं हैं चाहे कितना भी अत्याचार कर लो चाहे कितने भी मुकदमे लगवा लो। फर्रुखाबाद से प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य का चुनाव तो केवल ट्रेलर रहा आपसे प्रार्थना करेंगे जब 2027 का चुनाव आएगा तो इतने वोटो से समाजवादी पार्टी को जिता देना कि भारतीय जनता पार्टी वाले अन्याय अत्याचार करना भूल जाए। इतना वोट देना कि बीजेपी की जमानत जब्त हो जाए। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार हो रहा है। हम लोग न्यायपालिका के माध्यम से हम समाजवादियों को न्याय मिलेगा। वहीं भाजपा को भी सबक सिखाते हुए लड़ाई लड़ने का कार्य करेंगे। 2027 में इतने वोटो से जीता देना कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन जाए और अलीगंज में अत्याचार पूरे प्रदेश में अत्याचार समाप्त हो जाएगा और अलीगंज के लोगों तरक्की और विकास की योजनाएं आप लोग बनाना जिसे स्वीकृत करने का कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। पीडीए के बढ़ते हुए परिवार से बीजेपी के लोग परेशान हैं। अभी दिल्ली में देख रहा था मुख्यमंत्री योगी जी एक प्रेस वार्ता कर रहे थे जिसमें अपने पीडीए वाले मंत्रियों को ढूंढ रहे थे लेकिन जो पीडीए के मंत्री हैं आपके वह केवल दिखावटी मंत्री हैं उनके हाथों में ताकत नहीं दी हैं ताकत अपने पास रखी है। इसलिए पीडीए परिवार के लोग गुमराह होने वाले नहीं जिस दिन मौका मिलेगा इनको हटाने का कार्य करेंगे। बड़े-बड़े सर्व रिपोर्ट्स में दिखा दिया कि अलीगंज में 32000 वोट काटे गए हैं अलीगंज ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में वोट काटकर तिगड़म कर कर जीते हुए उम्मीदवार की जगह हारे हुए को प्रमाण पत्र देकर जाने कितने हथकंडे अपनाएंगे। अभी डॉक्टर नवल किशोर को 2600 वोट से हरा दिया लेकिन अबकी बार 26000 वोट से जीताने का कार्य करना कहां तक यह लोग बेईमानी करेंगे। नौजवान और किसने की लड़ाई अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ते रहेंगे जब हम सरकार में आएंगे तो नौजवानों को नौकरी देने का कार्य किया जाएगा और महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया जाएगा। इसके उपरांत सांसद धर्मेंद्र यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकिशोर यादव के आवास पर पहुंचे वहां से सैनिक के प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश सचिव विनोद कुमार यादव के अलीगंज स्थित आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने उनके बेटे की शकुशल बरामद की का आश्वासन दिया और अधिकारियों से बात की। आपको बता दें प्रवीण कुमार यादव ने वर्ष 1996 में कुमाऊं रानी खेत से आर्मी को ज्वाइन किया था। 17 वर्ष आर्मी में सेवा देने के उपरांत सेवानिर्वत हो गए इसके उपरांत उन्होंने आर्मी की डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में 13 वर्ष से सेवा दे रहे थे जहां उनकी तैनाती उधमपुर जम्मू कश्मीर क्षेत्र में फीड ऑर्डिनेंस डिपो (1 एफओडी) में ड्यूटी करते हुए 25 जनवरी 2024 को सुबह 8:00 बजे अचानक से सर्दी और तेज बुखार आया और 9:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई थी। 1 वर्ष बाद उनकी प्रतिमा का अनावरण आजमगढ़ सांसद द्वारा किया गया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष प्रवेश जुबेरी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, मुकेश यादव उर्फ अंबानी सेठ, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकिशोर यादव, गौरव यादव, शिवपाल सिंह, सत्यवान शाक्य सत्तन, मंजीत यादव, चंद्रपाल सिंह, पंकज यादव कार्यक्रम के आयोजक दीपक, कर्मवीर सहित सैकड़ो लोग और अलीगंज, राजा का रामपुर, जसरथपुर की थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही।