आशीष शर्मा दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सनावद-अखिल भारतीय बलाई महासंघ की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने किया। मकर संक्रांति पर इंदौर में हुए कार्यक्रम में नए दायित्ववान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसमें भूलगांव निवासी सुरेंद्र पंवार को निमाड़ प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। इसके तहत खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर व बड़वानी जिला शामिल है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।