आशीष शर्मा दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
- सनावद-26 जनवरी को होगा नगर पालिका द्वारा मुख्य संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जो श्रीमती सुनीता इंद्र बिरला की अध्यक्षता , सांसद ज्ञानेश्वर जी पाटिल मुख्य विधायक सचिन बिरला विशेष अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जगदीशजी मोरण्या ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर तथा नरेंद्र पटेल महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मंचीय उपस्थिति में संपन्न होगा।
उल्लेखनीय है सूत मिल के पास 43.25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस दो मंजिला संजीवनी क्लिनिक का भूमि पूजन 1 मई 2023 को किया गया था। वैसे तो केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से नगर की आबादी के कारण दो वार्डों मे अलग-अलग संजीवनी क्लिनिक का निर्माण होना थे। लेकिन भूआवंटन समस्या के रहते नोडल एजेंसी नगर पालिका परिषद द्वारा ठेका प्रणाली मे 6 महीने में इस दो मंजिला संजीवनी क्लीनिक का निर्माण प्रस्तावित रहा । इस संजीवनी क्लीनिक को एनएचएम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित किया जाएगा।