Digital Griot

कर्मचारी हित मे लिए निर्णय अधिकारियों के लिए बनेंगे सात ई -टाइप बंगले सेवा निवृत्त हुए प्रधान जिला न्यायाधीश कर्मचारियों ने दी भावपूर्ण विदाई

दीपक तोमर मंडलेश्वर

मण्डलेश्वर। न्यायिक जिला मुख्यालय मण्डलेश्वर के जिला न्यायिक कर्मचारी संघ द्वारा अर्धवार्षिकी पूर्ण कर प्रधान जिला न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए सुनील कुमार जैन को समारोह पूर्वक विदाई दी गई।समारोह में विशेषरूप से खण्डवा की प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमति ममता सुनील कुमार जैन , रायसेन के प्रधान जिला न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने विशेष न्यायाधीश मोहम्मद मूसा खान एवं जबलपुर से न्यायाधीश जितेन्द्र रावत शामिल थे। समारोह में पधारे अतिथियों का स्वागत संरक्षक हितेन्द्र शर्मा एवं ने पुष्पमाला से किया।लेखापाल अक्षय बिल्लोरे ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश चौहान ने स्वागत भाषण में प्रधान जिला न्यायाधीश के सफल कार्यकाल की चर्चा की।सेवानिवृत प्रधान जिला न्यायाधीश सुनील कुमार जैन 1994 में सिविल जज पदस्थ होकर 2023 में प्रधान जिला न्यायाधीश के रूप में उनकी पहली पदस्थापना मण्डलेश्वर जिला न्यायालय में हुई।अप्रैल 2023 से नवम्बर 2024 तक के अपने कार्यकाल में प्रधान जिला न्यायाधीश जैन ने कर्मचारियों के हित में बड़े निर्णय लिए उनके कार्यकाल में 68 कर्मचारियों को प्रमोशन और नया वेतनमान दिया गया।उन्होंने महेश्वर न्यायालय के नए भवन के शेष कार्य पूर्ण करवाकर न्यायालय का कार्य शुरू करवाया।मण्डलेश्वर के ऐतिहासिक डी जे निवास के पास की भूमि पर ई-टाइप के 7 बंगले बनाने की स्वीकृति भी आपने प्रदान की है इनका निर्माण शीघ्र शुरू होगा। भारत के तीन नए कानूनों पर मण्डलेश्वर जिला न्यायालय से पूरे मध्यप्रदेश के न्यायिक व पुलिस अधिकारियों को ऑनलाइन ट्रेंनिग देकर आपने मध्यप्रदेश में मण्डलेश्वर को पहचान दिलाई। निष्पक्ष न्यायिक कार्यप्रणाली और प्रकृति प्रेमी न्यायाधीश को न्यायिक कर्मचारियों संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश चौहान संरक्षक हितेन्द्र शर्मा अक्षय बिल्लोरे प्रशासनिक अशिकारी शिरीष महाजन द्वारा अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया।इस अवसर पर न्यायाधीश गण न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post