Digital Griot

रामलीला में ताड़का वध हुआ मंचन देखकर भाव विभोर हुए श्रंद्धालु, लगे श्रीराम के जयकारे

रामलीला में ताड़का वध हुआ मंचन देखकर भाव विभोर हुए श्रंद्धालु, लगे श्रीराम के जयकारे

 

केसरिया हिन्दुस्तान मोहित यादव लव/श्रीकांत शाक्य 

कुरावली/मैनपुरी। क्षेत्र के गांव अशोकपुर सोनई में चल रहे रामलीला के द्वितीय दिवस रविवार की रात ताड़का बध, अहिल्या तरण की लीलाओं का मंचन किया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

वन में असुरों के अत्याचार से परेशान महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम- लक्ष्मण को मांगने जाते हैं। राजा दशरथ बहुत अनमने ढंग से राम-लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेजते है। गुुरु के साथ जंगल जाते समय राम अहिल्या का उद्धार करते हैं। रामलीला का यह मंचन देख भक्त भाव विभोर हो गए। राम-लक्ष्मण वन में असुरों का संहार करते हैं। ताड़का को मारकर महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं। ताड़का वध होते ही पंडाल में उपस्थित भक्त प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते हैं। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

इस मौके रामलीला कमेटी के प्रधान संरक्षक डॉ संग्राम सिंह चौहान, अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेंद्र प्रताप सिंह चौहान, सौरव चौहान, राजेश मिश्रा, पूरन सिंह यादव कोकदा, संयोजक राजकुमार सिंह चौहान, सहसंयोजक देवेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष जयनारायण भदौरिया ,ऑडिटर चंद्रप्रकाश सिंह चौहान, महासचिव नीरज शर्मा, सुजीत चौहान, प्रबंधक श्याम मोहन पाठक, उपप्रबंधक डॉ. संतकुमार यादव सोनई, संगठन मंत्री रामगोपाल कश्यप, नंदकिशोर यादव हीरापुर, फेरू यादव कोकदा, मोहित चौहान, विमल बघेल, कप्तान बघेल, ब्रजकिशोर भदौरिया, घनश्याम बघेल, संजीव प्रताप सिंह चौहान, सुनील प्रताप सिंह चौहान भगत आदि मौजूद रहे।

 

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post