हार्ट अटैक से एसपी के पीआरओ योगेश सिरोही की हुई मौत पुलिस विभाग में शोक की लहर
केसरिया हिन्दुस्तान मोहित यादव लव
एटा जनपद के एसपी श्याम नारायण सिंह के पी आर ओ योगेश कुमार सिरोही का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। इंस्पेक्टर की मौत की सूचना के बाद परिजनों और पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर योगेश कुमार सिरोही बुधवार को दिवाली की छुट्टी पर अपने नोएडा स्थित घर पर गए थे देर रात्रि हार्ट अटैक की वजह से उनकी हालत बिगड़ी परिजनों को अस्पताल लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई है। पुलिस कर्मी की मौत की सूचना के बाद एटा के पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है।मृत पुलिस कर्मी योगेश कुमार वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। मृतक आश्रित कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद सेवाएं दे रहे थे।पुलिस विभाग में आगरा से भर्ती होने के बाद लंबे समय से विभाग में सेवाएं दे रहे थे।अपने मृदुल स्वभाव की वजह योगेश कुमार जाने जाते थे।आगरा में तैनाती के समय पिता की मौत होने के बाद पी आर ओ योगेश पुलिस विभाग में भर्ती हुए।पुलिस कर्मी की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृत पुलिस कर्मी बीबी नगर बुलंद शहर के रहने वाले थे। आगरा से भर्ती हुए और नोएडा में बच्चों के साथ रहते थे।हार्ट अटैक की वजह से असमय मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार मृतक पुलिस कर्मी का अंतिम संस्कार नोएडा में ही होगा।वही एटा के पुलिस कप्तान श्याम नारायण सिंह ने बच्चों से बात की है और शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के प्रो योगेश कुमार सिरोही का हार्ट अटैक आने की वजह से देहांत हो गया है बुधवार को वह अपने घर छुट्टी लेकर गए थे अचानक से तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई पुलिस परिवार बेहद दुखी है।