Digital Griot

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गोवर्धन पूजा के दिन गौवंशों का पूजन,कर गुड,चना खिलाकर किया माल्यार्पण

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गोवर्धन पूजा के दिन गौवंशों का पूजन,कर गुड,चना खिलाकर किया माल्यार्पण

 

केसरिया हिन्दुस्तान मोहित यादव लव 

 

उत्तर प्रदेश में गोवर्धन पूजा को लेकर विशेष योजना तैयार की गई है। सी एम योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन पूजा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं में गोवर्धन पूजा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में एटा जिले की अलीगंज देहात स्थित कान्हा गौ आश्रय स्थल में जाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर गौ पूजा की है।गायों का तिलक लगाकर गुड़ चना खिलाकर माल्यार्पण कर गौ पूजन किया गया है।जिला पूर्ति अधिकारी के के गुप्ता , डिप्टी एस पी सुधांशु शेखर और थाना प्रभारी निर्दोष सेंगर,कस्बा इंचार्ज शिवकुमार शाक्य विकास खंड अलीगंज के खंड विकास अधिकारी गोपाल गोयल सहित तमाम अधिकारियों गौशाला पहुंच कर गौ माता की पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया है।गौ वंश की विशेष रूप से पूजा करते हुए गोवर्धन पर्व मनाया गया है।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर अलीगंज कस्बे में स्थित गौशाला पहुंचकर क्षेत्राधिकार अलीगंज सुधांशु शेखर और कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने गो पूजन कर अपने हाथों से बछिया और गाय को गुड़ चना खिलाया साथ ही गौ माता के मस्तक पर तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। क्षेत्राधिकारी सुधांशु शेखर ने कहा हमारी संस्कृति ‘उत्सव प्रधान’ संस्कृति है। हमारे वेदों में कहा गया है “गावो विश्वस्य मातरः” गाय संसार की माता है। गौ माता संपूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय है। आज ही के दिन गौ सेवा नहीं बल्कि समय-समय पर गौ सेवा करते रहना चाहिए जिससे पुण्य लाभ प्राप्त हो सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post