मनोज सिंह
टीकमगढ़ में एसपी मनोहर मंडलोई ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत मोहनगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को किसान के खेत से 84 गांजे के पेड़ जब्त किए हैं। जिनका वजन करीब 105 किलोग्राम है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज पंचमपुरा गांव में किसान ब्रगभान यादव के खेत पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान किसान के खेत से गांजे के 84 हरे पेड़ जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि पेड़ों का वजन करीब 105 किलोग्राम है। पुलिस ने जब्त गांजे के पेड़ों की कीमत 3 लाख 15450 रुपए बताई है।
एडिशनल एसपी सीताराम ससत्या ने बताया कि मोहनगढ़ के पुलिस के अलावा कुडीला थाना पुलिस ने आरोपी चंपा बाई पत्नी कुंदन लाल जैन की चाय की दुकान से 100 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।