Digital Griot

नन्द के कहने पर घरेलू हिंसा का शिकार हुई विवाहिता पति ने ईट मारकर किया अधमरा पीडिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

नन्द के कहने पर घरेलू हिंसा का शिकार हुई विवाहिता पति ने ईट मारकर किया अधमरा पीडिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

 

केसरिया हिन्दुस्तान मोहित यादव लव 

 

 

एटा जनपद के बागवाला थाना क्षेत्र के सायपुर गांव में एक विवाहिता घरेलू हिंसा की शिकार हुई है।महिला के पति ने पीट पीट कर अधमरा कर दिया है।घायल महिला ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है ।घायल महिला का बागवाला थाना पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवाया है।वहीं पीड़िता की लिखित तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर ली है।घायल महिला को जिला मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है।एफ आई आर दर्ज होने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है।घटना बागवाला थाना क्षेत्र के सायपुर गांव की है।घायल महिला रीना वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह बागवाला थाना क्षेत्र की रहने वाली है ननद के कहने सुनने पर पति बिंदेश वशिष्ठ ने सिर में ईंट मार दी है ।जिससे गम्भीर चोट आई है।घायल महिला ने बताया कि उसकी नंनद आज कल घर आई है।उसके कहने सुनने पर पति ने ईंट मार दी ।नन्द के कहने पर घरेलू हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है।मामले पर अखिलेश कुमार दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया मामला संज्ञान में है।पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ है घायल महिला थाने आई थी तत्काल मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।लिखित तहरीर पर आरोपी पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी पति फरार हो गया है।महिला का इलाज चल रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post