Digital Griot

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में दबोह-आलमपुर अब्बल,संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर ए-ग्रेड’ किया हासिल

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान 

दबोह-नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सी.एम. हेल्पलाइन(181)में दर्ज शिकायतों के निराकरण में नगर परिषद दबोह और आलमपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दोनों नगर परिषदों ने फरवरी 2025 में 100 प्रतिशत वेटेज स्कोर प्राप्त कर संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और ए-ग्रेड’ हासिल किया।

संयुक्त संचालक ने की प्रशंसा

संयुक्त संचालक,नगरीय प्रशासन एवं विकास,ग्वालियर-चंबल संभाग सविता प्रधान गौड़ ने नगर परिषद दबोह और आलमपुर के इस उल्लेखनीय प्रदर्शन की सराहना की है।उन्होंने प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रमोद बरूआ और सी.एम. हेल्पलाइन पर कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनकी लगन और समर्पण का ही परिणाम है कि दोनों नगर परिषदों ने संभाग स्तर पर यह उपलब्धि प्राप्त की है।ज्ञात रहे कि दोनों ही परिषदो का प्रभार सीएमओ प्रमोद बरुआ पर ही है।

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

संयुक्त संचालक ने आगे कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान जनता की संतुष्टि के लिए अत्यंत आवश्यक है।नगर परिषद दबोह और आलमपुर ने इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया है,जिससे नागरिकों को राहत मिली है।

भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा

सविता प्रधान गौड़ ने आशा व्यक्त की कि आगे भी इसी निष्छ और समर्पण के साथ कार्य करते हुए नगर परिषदें अपने निकाय को सर्वोत्तम स्थान पर बनाए रखेंगी। उन्होंने इस सफलता पर बधाई देते हुए, इसे अन्य निकायों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। नगर परिषद दबोह और आलमपुर की यह उपलब्धि साबित करती है कि बेहतर प्रशासनिक प्रयासों और त्वरित शिकायत निवारण प्रणाली से आमजन को वास्तविक लाभ पहुंचाया जा सकता है।

इनका कहना

नगर परिषद दबोह एवं आलमपुर द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन(181) पर प्राप्त शिकायतों के 100 प्रतिशत समाधान के साथ संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना न केवल हमारे नगर परिषद के लिए गर्व का विषय है,बल्कि यह हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण भी है।इस उपलब्धि का श्रेय उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जाता है।जिन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और उनका समय पर एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया।यह सफलता हमारे दायित्वबोध और सेवा भावना को दर्शाती है।शासन एवं विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन ने हमें लगातार प्रेरित किया है और इसी सहयोग के कारण हम इस मुकाम तक पहुंचे है।हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी नगर की जनता को शीघ्र,पारदर्शी और प्रभावी सेवाएँ प्रदान करें।हम नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपनी कार्यशैली को और अधिक सशक्त बनाएंगे,जिससे नगर परिषद दबोह एवं आलमपुर प्रदेश में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर सके।हम विभाग की सराहना और विश्वास के लिए आभारी है और आगे भी इसी निष्ठा से कार्य करते रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमोद बरुआ

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दबोह-आलमपुर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post