सपा की पीडीए पंचायत ने अखिलेश यादव को फिर मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
केसरिया हिंदुस्तान मोहित यादव लव
समाजवादी पार्टी ने विधानसभा अलीगंज और जैथरा में पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) पंचायत का आयोजन किया जिसमें सपा के सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव विनोद यादव ने प्रदेश की जनता को एकजुट होकर संघर्ष करने का आवाहन किया इस कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया पीएफ पंचायत में विनोद यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता आज अखिलेश यादव को उम्मीद भरी नजरों से देख रही है उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित रहने की सलाह देते हुए कहा कि अगर वे एकजुट होकर किसी मुद्दे को उठाएंगे तो प्रशासन को उनकी बात सुनाई पड़ेगी लेकिन यदि बिखरे रहेंगे तो उनकी आवाज को अंसुना कर दिया जाएगा सपा नेता ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र को याद किया और कहा वह हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहे उन्होंने कहा जनेश्वर मिश्र कभी बड़े लोगों से संपर्क नहीं रखते थे बल्कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे यही कारण था कि उनकी एक आवाज पर हजारों लोग उनके साथ खड़े हो जाते थे अगर हम भी उनकी नीतियों पर चलेंगे तो कोई हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता वहीं सैनिक प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष हरिकिशन राजपूत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों को खत्म करना चाहती है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी वर्गों के हितों के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी उन्होंने जनता से अपील की सपा के साथ जुड़े रहें ताकि उनके अधिकारों की रक्षा हो सके। इस पीडीए पंचायत में विनोद यादव, हरिकिशन राजपूत, गिरीश यादव, रामप्रकाश, जितेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे पंचायत में आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनाने और जनता को जोड़ने पर चर्चा की गई।