राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – नोहटा दस दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव में जनता ने जो आनंद, मनोरंजन, नृत्य, गीत, संगीत, भजन, लोकगीत की सुखद अनुभूति की है, उनकी सुखद अनुभूति ही इस नोहलेश्वर महोत्सव की सफलता है। यही मेरी और आयोजन समिति की संतुष्टि है। महोत्सव का उद्देश्य ही लोगों को महोत्सव के माध्यम से संस्कृति और विरासत के प्रति जागरूक करना था। आयोजन में विभिन्न समितियों, प्रशासन और पुलिस ने जो पूर्ण लगन के साथ कार्य किया है, उसके लिए भी मैं सभी का आभारी हूँ। उक्त आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नोहलेश्वर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस दौरान राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, बरगी विधायक नीरज सिंह, राजेंद्र गुरु, भाव सिंह लोधी, सत्येंद्र सिंह, नितेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।अतिथियों का राज्यमंत्री श्री लोधी ने महोत्सव अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह लोधी ने कहा कोई भी कार्यक्रम छोटा हो अथवा बड़ा बिना टीम वर्क के वह संपन्न नहीं हो सकता, महोत्सव की सफलता के लिए विभिन्न समितियों में कार्यकर्ताओं की मेहनत लगी हुई हैं तभी हम एक दिव्य और भव्य नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन कर सके। आगामी महोत्सव में हमारा प्रयास अधिक से अधिक लोगों को महोत्सव से जोड़ना रहेगा।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने किया मीडिया जनों का सम्मान 10 दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा