बृजमोहन कारपेंटर केसरिया हिंदुस्तान
राजगढ़/पचोर गत दिन संपन्न हुए महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव की बारात में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। हिंदू उत्सव समिति एवं महादेव सेवा समिति के तत्वाधान में हुए उक्त आयोजन में हर हिंदू धर्मावलम्बी अपनी कथित निजी पहचान भूलकर भोले शंकर की आराधना में लीन नजर आया। प्रातः काल तड़के से ही जनमानस का मंदिरों में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करना शुरू हुआ क्या महिलाएं क्या पुरुष क्या बच्चे क्या बुजुर्ग सभी अपने मस्तक पर महादेव का त्रिपुंड लगाकर घूमते नज़र आये। नगर के बड़े शिवालय छोटे महादेव रेलवे स्टेशन शिव धाम गांधी चौक थाने वाले महादेव सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों की सुबह से लेकर देर रात्रि तक भीड़ लगी रही। महाशिवरात्रि पर्व का प्रमुख आकर्षण भोजपुरिया हनुमान मंदिर से निकली भोले की बारात तथा बड़े शिवालय पहुंचने पर मां पार्वती पक्ष के द्वारा बारात की अगवानी का कार्यक्रम रहा जहां पर बैंड बाजा ढोल धमाको आतिशबाजी के साथ बारात की भव्य अगवानी की गई। वही भोलेनाथ की बारात में डीजे एवं ढोल की थाप पर नाचते गाते बाराती को देखने के लिए पूरे नगर का सैलाब नजर आया। पूरे रास्ते भर बारात में शामिल हुए लोग डीजे एवं ढोल की धुन पर नाचते गाते नृत्य करते नजर आए। एक ओर जहां भगवान भोलेनाथ की बारात में प्रमुख रूप से नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित हिंदू समिति के अध्यक्ष संजय दीक्षित पार्षद बद्री लाल भंडारी भाजपा नेता कमल सक्सेना सीताराम लहरी मनीष यादव कर्नल मनीष मन्नू यादव पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष कमलेश गौतम बृजेश विजयवर्गीय बंटी छाबड़ा राजेश भारतीय मनमोहन गुरगेला सन्देश रजौरे सूरज सिंह राजपूत अमित गोस्वामी सुदर्शन सोनी आशु जैन अशोक राठौड़ अनूप दीक्षित राधेश्याम नागर फूलचंद महावर आशीष आइडिया दीपक गुर्जर यशवंत गुर्जर संजय तिवारी विनोद शर्मा सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे तो वहीं दूसरी ओर बड़े शिवालय पर बारात की अगवानी करने के लिए मध्य प्रदेश शासन के कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेटवाल श्रीराम गोयल दामोदर लहरी देवेंद्र पाराशर दीपक चौहान रवि शर्मा राजकुमार सोनी दुर्गा प्रसाद शर्मा मामा अमित बंसल सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।आपकों बता दें कि मोनू बाहेती भगवान शिव के रूप में दूल्हे बने आकर्षण का केंद्र।इसके पहले कमलेश गौतम एवं गिरिराज रेवारी भी निभा चुके हैं भोलेनाथ का रोल